Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
2 नवंबर से मथुरा में यातायात माह शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान

मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 2 नवंबर 2026 से यातायात माह की शुरुआत होने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अभी से सख्ती शुरू कर दी है।

शनिवार को भूतेश्वर चौराहे के समीप ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया।

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (TSI) शौर्य कुमार ने बताया कि 2 नवंबर से एक महीने तक विशेष यातायात अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड से होगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

सड़क सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Previous News

13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेज संघ का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस

Next News

महोली हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, हत्यारोपियों को पनाह देने वाला पप्पू सिंह गिरफ्तार