Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेज संघ का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस

मथुरा। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में काला दिवस मनाया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

संघ के अनुसार, मांगों के समाधान के लिए 9 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। शुरुआत में नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था, लेकिन मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शनिवार को प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में काले कपड़े पहनकर विरोध जताया गया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शासन और प्रशासन से 13 सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय से हेमलता, आरती, मोनिका, राजवती, राजेश सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Previous News

मथुरा में 2 नवंबर को होगा विशाल कुश्ती महाकुंभ, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम

Next News

2 नवंबर से मथुरा में यातायात माह शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान