Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 28 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मैनपुरी से फरीदाबाद ट्रक लेकर जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मैनपुरी का रहने वाला था और ट्रक लेकर फरीदाबाद जा रहा था। हादसे में ट्रक का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा महज चार महीने का है।

दर्दनाक हादसे की यह घटना थाना जैत क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी निवासी अजय कुमार ट्रक लेकर फरीदाबाद जा रहे थे। उन्हें ट्रक का ढांचा लगवाना था, लेकिन रास्ते में बीती रात हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अजय कुमार की मौत हो गई, जबकि ट्रक का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजय कुमार के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटा बच्चा महज चार महीने का है।

परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। जिस पिता के सहारे पांच बच्चों का भविष्य टिका था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चार महीने की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Previous News

श्री बद्रीनाथ धाम को दिया गया कुवलयापीड़ हाथी वध महोत्सव का निमंत्रण

Next News

वृंदावन में नगर निगम की कार्रवाई पर विवाद, बिना नोटिस बाउंड्री वॉल ढहाने का आरोप