Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

वृंदावन। मथुरा जनपद के वृंदावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजकर 23 मिनट पर धौरेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शिवम (24 वर्ष) पुत्र रणवीर को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद का निवासी है और वर्तमान में वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित फुटपाथ पर रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 704/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक सनोज कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और कांस्टेबल अभिषेक चौधरी शामिल रहे।

Previous News

उत्तराखंड के कुमाऊं में जाम से मिलेगी राहत, अमृतपुर बाईपास निर्माण से आसान होगा सफर

Next News

वृंदावन में 270 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे