Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रजरज उत्सव में ‘मेरे कृष्ण’ की मनमोहक प्रस्तुति में अभिनेता सौरभ राज जैन ने दर्शकों को किया भावविभोर

ब्रज की पावन धरती पर आयोजित ब्रजरज उत्सव में भक्ति, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन की ओर से वृंदावन स्थित स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मेरे कृष्ण’ कार्यक्रम ने दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी दिव्य लीलाओं और आध्यात्मिक संदेशों से रूबरू कराया। अभिनेता सौरभ राज जैन की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार कृष्णमय हो उठा

ब्रजरज उत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे कृष्ण’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति और जीवन-दर्शन की अनुपम अनुभूति कराई। मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और उनकी दिव्य लीलाओं को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

अभिनेता सौरभ राज जैन की शानदार अभिनय शैली और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान कला, आध्यात्मिकता और ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मंच पर सजी इस आध्यात्मिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम ने न केवल दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जोड़ा, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की।

वहीं, फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजरज उत्सव जैसे आयोजनों को ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और कला को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

ब्रज की पावन धरती पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित ऐसी प्रस्तुतियां क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करती हैं। ब्रजरज उत्सव के माध्यम से ब्रज की संस्कृति, परंपरा और भक्ति की अनूठी छटा देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous News

शरद पूर्णिमा पर बृज सेवा फाउंडेशन की विशेष सेवा, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी

Next News

अवैध संबंधों की राह में कांटा बनी मासूम पिता ने पत्नी पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप