Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 23 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एमएलसी चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, गोल्डी भैया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को गोवर्धन क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिलीं। गोवर्धन विकासखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनी रही। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं गोवर्धन विधानसभा प्रत्याशी महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

गोल्डी भैया ने समाजवादी पार्टी के बूथ पर बैठकर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी सक्रिय दिखाई दिए और मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। मतदान केंद्र के आसपास विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते चुनावी माहौल बना रहा।

गोल्डी भैया ने मताधिकार के महत्व पर दिया जोर

इस अवसर पर गोल्डी भैया ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

मतदान केंद्र पर सुबह से सक्रिय रहे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

गोवर्धन विकासखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। अलग-अलग दलों के बूथों पर कार्यकर्ता मौजूद रहकर चुनाव से संबंधित गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। एमएलसी चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और मतदान प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

Previous News

21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का राजतिलक के साथ हुआ समापन

Next News

थाना सदर बाजार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने आरएस पब्लिक स्कूल में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी