Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 21 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले युवा उद्यमी अंकित बंसल, मथुरा की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग

मथुरा के युवा उद्यमी एवं लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल (बंसल फूड्स) ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मथुरा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान अंकित बंसल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने जनपद के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था करने, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और गंभीर बीमारियों के उपचार की बेहतर सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली, आगरा और अन्य बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े, इसके लिए मथुरा में ही उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अंकित बंसल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा आगमन का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि मथुरा को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित करने की आवश्यकता है।

अंकित बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप मथुरा में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से मथुरा की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा सकेंगे। अंकित बंसल ने कहा कि ब्रजवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Previous News

मथुरा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 4 बाइक और स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Next News

धौलपुर पुलिस ने पुलिस शहीद दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन, वीरांगनाओं का सम्मान कर किया पौधरोपण