Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 21 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: महावन पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना महावन पुलिस ने दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे थाना जमुनापार क्षेत्र के हयातपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार उर्फ असोक कुमार (47 वर्ष), पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी हयातपुर (गढ़ी गौनपुर), थाना जमुनापार, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी थाना महावन में पंजीकृत मुकदमा संख्या 171/2026 में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा

  • निरीक्षक अपराध गोविंद सिंह

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक ध्यानवीर सिंह

  • हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार

  • कांस्टेबल सुदीप कुमार

Previous News

कोसीकलां में रौद्र रूप में निकली मां काली की सवारी, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Next News

मथुरा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 4 बाइक और स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार