Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 21 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मथुरा। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की आंतरिक सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मौन धारण कर अमर शहीदों की शहादत को नमन किया। सभी ने वीर बलिदानियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके सर्वोच्च त्याग से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका साहस, त्याग और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Previous News

धू-धू कर जले रावण और कुंभकरण के पुतले, कृष्णा नगर रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Next News

राजदीप पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी