Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 18 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार, मारपीट और उकसाने का आरोप; कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया

उत्तराखंड। गोपेश्वर थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पत्नी के साथ मारपीट करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 की रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में विक्रम लाल पुत्र सज्जन लाल, निवासी क्यार्की देवलधार, उम्र करीब 42 वर्ष के खिलाफ मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को पठियालधार पुलिस चौकी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में गोपेश्वर पुलिस और एसओजी के पुलिसकर्मियों सहित महिला होमगार्ड की टीम शामिल रही।

Previous News

मथुरा के राया में भैंस चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भोला गिरफ्तार।

Next News

मथुरा के रावल गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 का अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार