Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 18 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के राया में भैंस चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भोला गिरफ्तार।

थाना राया पुलिस ने भैंस चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला पुत्र विशम्भर सिंह, निवासी नगला बीरबल, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित कुल 4,200 रुपये बरामद किए। इसमें मुकदमा संख्या 260/2026 से संबंधित 2,000 रुपये और मुकदमा संख्या 287/2026 से संबंधित 2,200 रुपये शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को कूम्हा निवासी केहरी सिंह की एक भैंस और एक पड़िया चोरी होने तथा 8 सितंबर 2026 को नयाबांस निवासी विजेन्द्र चतुर्वेदी की एक भैंस और दो पड़िया चोरी होने के मामले में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान आरोपी का नाम इन मामलों में सामने आया।

पुलिस प्रेस नोट में आरोपी के विरुद्ध मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व के कई मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना राया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना राया की पुलिस टीम शामिल रही।

Previous News

ब्रज के पौराणिक कुंडों का होगा कायाकल्प! राधाकुंड में ₹12.19 करोड़ की परियोजना शुरू, मानसी गंगा का भी होगा सुधार

Next News

पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार, मारपीट और उकसाने का आरोप; कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया