Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 09 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जालौन के नए कप्तान बने सुरेश चन्द्र रावत, पुलिस लाइन उरई में हुआ भव्य स्वागत,गार्द ने दी सलामी

जनपद जालौन में शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के आगमन पर पुलिस विभाग में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उनके जनपद पहुंचने पर पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई।

इसके बाद पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन के दौरान पुलिस लाइन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। सुरेश चन्द्र रावत के जालौन के पुलिस अधीक्षक के रूप में आगमन के साथ ही पुलिस विभाग में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पुलिस लाइन उरई में हुआ स्वागत

शुक्रवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पुलिस गार्द ने नवागत पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग की गरिमामयी परंपराओं का पालन किया गया।

Previous News

महरौली गांव में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; नामजद आरोपियों पर फायरिंग का आरोप

Next News

कोसीकलां में गणेश जी के भव्य डोले के साथ निकली शोभायात्रा, नारद मोह लीला से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ