Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 07 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का धार्मिक शुद्धिकरण, गंगाजल से छिड़काव के बाद हुआ सुंदरकांड पाठ

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर बुधवार को धार्मिक शुद्धिकरण का आयोजन किया गया। विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके पैतृक घर के बाहर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और गंगाजल से घर का शुद्धिकरण किया। इसके बाद शंख और घंटों की गूंज के बीच सुंदरकांड का पाठ किया गया। 

यह आयोजन 28 सितंबर को हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद किया गया। उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के गेट और दीवारों पर कथित तौर पर कालिख पोती थी और नारे लिखे थे। घटना के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत से उन्हें जमानत मिल गई।

कलश यात्रा विजयनगर कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास तक पहुंची। महिलाओं ने कलश में गंगाजल लेकर यात्रा की और घर के बाहर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल का छिड़काव किया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

आयोजकों के मुताबिक, धार्मिक आयोजन का उद्देश्य वातावरण को शांत करना, ज्ञानेश कुमार के बुजुर्ग माता-पिता के स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करना और घर के माहौल को सकारात्मक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।

Previous News

छाता शुगर मिल के पास ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

Next News

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, आगरा रेफर