Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 07 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छाता शुगर मिल के पास ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

मथुरा। छाता शुगर मिल के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है। पलवल और मध्य प्रदेश के रहने वाले भंवर सिंह, विजय, शकीर और रामस्वरूप ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लादकर मथुरा की ओर आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छाता शुगर मिल के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पर सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को बेहतर इलाज के लिए केडी अस्पताल ले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय भंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
Previous News

अलवर में सड़क पर आ गया बाघ, थम गए वाहनों के पहिए; VIDEO देख मचा हड़कंप

Next News

आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का धार्मिक शुद्धिकरण, गंगाजल से छिड़काव के बाद हुआ सुंदरकांड पाठ