Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग, हथियारबंद दबंगों ने मचाया तांडव

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मौजा बाजना स्थित खसरा संख्या 138 में जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे दीपक गौतम से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी देने से इनकार करने पर हथियारबंद लोगों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग कर दी।

पीड़ित दीपक गौतम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, नामजद ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कनक अपने 10-12 नकाबपोश साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक, उनके भाई प्रमोद, चंद्रप्रकाश और योगेश पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान पीड़ित पक्ष ने ईंटों के चट्टों के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला करते हुए मौके पर खड़ी टाटा हैरियर और वैगन-आर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है।

वहीं, विवादित स्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Previous News

रसिक दुलारी शरण की मौत का नया CCTV आया सामने, कमरे से निकलकर गैलरी की ओर जाते दिखे

Next News

मथुरा का राजकीय संग्रहालय मात्र 15 कर्मचारियों के हवाले, 65 से घटकर रह गई कर्मचारियों की संख्या