Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पट्टे की शिकायत लेकर तहसीलदार के पास पहुंचे मिठ्ठोली के दर्जनों किसान

मांट। नौहझील ब्लॉक के मिठ्ठोली गांव से पट्टे से जुड़ी शिकायत लेकर दर्जनों किसान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता शनिवार को मांट तहसील पहुंचे। किसानों ने तहसीलदार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए मामले में समाधान की मांग की।

भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव रोहताश चौधरी ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा कुछ पट्टाधारकों को कथित तौर पर बेवजह परेशान किया जा रहा है और उनके पट्टे दबाने की कोशिश की जा रही है। इससे परेशान होकर पीड़ित किसान तहसील पहुंचे और अधिकारियों से न्याय की मांग की।

किसानों ने तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कर पट्टाधारकों को राहत दिलाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, तहसीलदार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

रोहताश चौधरी ने कहा कि पीड़ित किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

Previous News

वृंदावन में बाइक टकराने को लेकर विवाद, युवक की सरेराह पिटाई; कपड़े फाड़े, VIDEO वायरल

Next News

नगर निगम और कर्मचारियों के विवाद का असर सड़कों पर, होली गेट समेत प्रमुख इलाकों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था