Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में बाइक टकराने को लेकर विवाद, युवक की सरेराह पिटाई; कपड़े फाड़े, VIDEO वायरल

वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र के राधारमण मंदिर के समीप रविवार को बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि तीन युवकों ने एक युवक के साथ सरेराह मारपीट की, जिसमें उसके कपड़े तक फट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद तीन युवकों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ थप्पड़-घूंसों से मारपीट की। घटना के दौरान मंदिर मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट: खबर वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Previous News

मोतियाबिंद के मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित, जरूरतमंदों को बांटे गए निशुल्क चश्मे

Next News

पट्टे की शिकायत लेकर तहसीलदार के पास पहुंचे मिठ्ठोली के दर्जनों किसान