Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी समेत दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेल प्रशासन ने नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी और आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी के परिचालन को रद्द करने की सूचना जारी की है।

रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी, जिसका संचालन 3 अक्टूबर 2026 को होना था, अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। इसी ट्रेन की लिंक ट्रेन 14211 आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी, जिसका संचालन 4 अक्टूबर 2026 को होना था, उसे भी रद्द रखा गया है।

ट्रेन सेवाओं के रद्द होने से इन दोनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES (National Train Enquiry System) के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की दोबारा पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि रेलवे परिचालन से जुड़ी परिस्थितियों के अनुसार स्थिति में बदलाव हो सकता है।

Previous News

बीएसए कॉलेज में BAMS परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र पकड़ा, पर्ची से कर रहा था अनुचित साधन का इस्तेमाल

Next News

वृंदावन में 23 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला महोत्सव, पोस्टर और आमंत्रण कार्ड का हुआ विमोचन