Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बीएसए कॉलेज में BAMS परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र पकड़ा, पर्ची से कर रहा था अनुचित साधन का इस्तेमाल

मथुरा के बीएसए (पीजी) कॉलेज में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच कराई जा रही हैं। परीक्षा में मथुरा के ओडीएम कॉलेज राया, एसकेएस कॉलेज छाता और धन्वंतरि कॉलेज छाता के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षाएं 28 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं।

शनिवार को परीक्षा के दौरान बीएसए कॉलेज के फ्लाइंग स्क्वाड एवं सतर्क दल ने विभिन्न परीक्षा कक्षों में सघन तलाशी और औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान ओडीएम कॉलेज के एक छात्र को कथित तौर पर नकल की पर्ची के माध्यम से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। छात्र के खिलाफ महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के नियमों के तहत यूएफएम यानी अनुचित साधन के मामले में कार्रवाई की गई है।

परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक पूरे परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है। इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड और सतर्क दल द्वारा समय-समय पर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण और परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी ली जा रही है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना कॉलेज की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नकल या किसी प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार यूएफएम की कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा की गरिमा बनाए रखने और पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ परीक्षा देने की अपील की। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की लापरवाही या अनुचित साधन के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र की निगरानी में फ्लाइंग स्क्वाड एवं सतर्क दल में प्रोफेसर डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. शेफाली भार्गव, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. यू.के. त्रिपाठी और डॉ. बी.के. गोस्वामी शामिल रहे। टीम ने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए परीक्षार्थियों की तलाशी ली।

बीएएमएस परीक्षा के दौरान छात्र के नकल करते पकड़े जाने की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

आगरा में MLC चुनाव के नामांकन पर BJP का शक्ति प्रदर्शन, पंकज चौधरी की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Next News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी समेत दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द