मथुरा। थाना जैत पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को देर रात गांव चौमुहा में शराब के ठेके वाली गली से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, 03 अक्टूबर 2026 को रात 1:20 बजे चेकिंग के दौरान विक्रम उर्फ विक्की पुत्र गणपत, निवासी ग्राम चौमुहा, थाना जैत, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और .315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मु0अ0सं0 665/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी पर पहले से भी मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना जैत में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 572/2026, धारा 109(1)/115(2)/333 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 098/2025, धारा 115(2)/191(2)/352 बीएनएस शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक संदीप राणा और रिजर्व कांस्टेबल 414 सचिन कुमार शामिल रहे।