Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बच्चे के गायब होने पर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना, साध्वी इंदुलेखा से कथित हाथापाई; पत्रकारों से भी अभद्रता का आरोप

वृंदावन। वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम इन दिनों विवादों के घेरे में है। आश्रम परिसर में हुई एक व्यक्ति की मौत और एक बच्चे के लापता होने के मामले को लेकर परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया है। परिजन बच्चे की बरामदगी और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी दौरान मौके पर पहुंचीं साध्वी इंदुलेखा के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से खींचातानी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ भी अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों की ओर से बच्चे की तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

वहीं, सामने आए आरोपों की वास्तविकता और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले में निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की जा रही है, ताकि बच्चे के लापता होने, आश्रम परिसर में हुई मौत और मौके पर हुए विवाद से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

Previous News

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राजकीय महाविद्यालय मांट में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

Next News

जैत पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार