Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नौहझील पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 चोरी की बाइक बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, 3 रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, काटी गई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स और एक लोडर बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 02 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर कनुआ बाबा मंदिर, नौहझील रोड से इब्राहिम की दुकान तक चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान चांद उर्फ आईया (21), सलमान (20), राजू भगत (21) और इब्राहिम (49) को गिरफ्तार किया गया।

बरामद लोडर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 ET 9838 बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना नौहझील में मु0अ0सं0 308/2026 और 232/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चांद उर्फ आईया के खिलाफ थाना नौहझील, कोतवाली और शेरगढ़ में चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सलमान, राजू भगत और इब्राहिम के खिलाफ भी थाना नौहझील में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा उनके स्वामित्व और पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विकास शर्मा, एंटी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक अमित तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार समेत थाना नौहझील, सर्विलांस सेल और एंटी थेफ्ट टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Previous News

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने गंगनहर पुल से दबोचा

Next News

लापता अनुज की तलाश में वृंदावन पहुंचे परिजन, पुलिस ने संभावित स्थानों पर की खोजबीन