Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गिरिराज जी की शरण में पहुंचे यूपी और केरल के पूर्व डीजीपी, विधि-विधान से किया पूजन

गोवर्धन। धार्मिक नगरी गोवर्धन में शनिवार को उत्तर प्रदेश और केरल के पूर्व डीजीपी गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी भानुप्रताप सिंह ने पत्नी के साथ गिरिराज जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं केरल के पूर्व डीजीपी सीपी गांधी रंजन ने भी गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

दोनों पूर्व पुलिस महानिदेशकों ने गिरिराज जी के समक्ष श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उनके गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।

इस अवसर पर गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, एडवोकेट अनूप शर्मा, पंकज मुखिया, अंशु सहित अन्य लोगों ने दोनों पूर्व डीजीपी का स्वागत किया।

इस दौरान गोवर्धन की धार्मिक महत्ता और गिरिराज महाराज की परिक्रमा से जुड़ी परंपराओं को लेकर भी चर्चा हुई। दर्शन-पूजन के बाद दोनों पूर्व डीजीपी ने गिरिराज धाम की आध्यात्मिक अनुभूति को विशेष बताया।

Previous News

कंटेनर-डंपर में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 2 जिंदा जले; सीट से चिपके मिले शव

Next News

मिशन शक्ति के तहत गोविंदनगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक