Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग की दी जानकारी

मथुरा के संभागीय कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, राया में एक दिवसीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बल्देव विधायक पूरन प्रकाश मुख्य अतिथि रहे, जबकि संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल डॉ. विनोद कुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इफको की ओर से कृषि उत्पादों और नैनो उर्वरकों से संबंधित स्टॉल लगाया गया। विधायक पूरन प्रकाश ने अधिकारियों के साथ इफको स्टॉल का अवलोकन किया और किसानों को नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इफको के अधिकारियों ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, सागरिका लिक्विड समेत विभिन्न कृषि उत्पादों की जानकारी दी। किसानों को उर्वरकों के सही समय और उचित मात्रा में प्रयोग, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने राया फार्म पर किए गए नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी के प्रक्षेत्र प्रदर्शनों का निरीक्षण किया और फसलों की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान कृषि एवं इफको के अधिकारियों ने किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार शर्मा, डीडी रिसर्च प्रेम वीर सिंह, फार्म एफएस पुष्पेंद्र, इफको मुख्यालय नई दिल्ली के मुख्य प्रबंधक श्री श्रीराम जाखड़, इफको आगरा के मुख्य प्रबंधक डॉ. प्रहलाद सिंह, उप क्षेत्र प्रबंधक मथुरा सतबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

मुसीबत में परिवार का सहारा बने रोडवेज कर्मचारी, मृतक चालक की पत्नी को दी 65 हजार की आर्थिक मदद

Next News

मथुरा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली