करीब तीन माह पहले मथुरा डिपो कार्यालय में संविदा चालक के पद पर तैनात गणेश पुत्र चेतराम निवासी अड़ींग रामपुर की अचानक मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
ऐसे मुश्किल समय में मथुरा डिपो में कार्यरत कर्मचारियों ने परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। रोडवेज कर्मचारियों ने आपस में चंदा एकत्रित कर 65 हजार 451 रुपये की धनराशि मृतक चालक की पत्नी कश्मीरी पाल को सौंपकर आर्थिक सहयोग किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, रोडवेज के चालक-परिचालक और कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए जयप्रकाश शुक्ला, श्यामवीर सिंह और शशि शर्मा ने बताया कि गणेश की अचानक मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सभी कर्मचारियों ने मिलकर चंदा जुटाया और 65,451 रुपये की सहायता राशि उनकी पत्नी को दी, ताकि परिवार को कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।