मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 350 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात करीब 9:04 बजे चेकिंग के दौरान कांच मंदिर जाने वाले रास्ते पर मोड़ के आगे से अभय उर्फ चिंटू जहरीला पुत्र नरेंद्र, निवासी निर्मोही अखाड़ा, सुदामा कुटी, थाना वृंदावन, उम्र करीब 26 वर्ष को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 662/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक दीपक नागर, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल दीक्षित कुमार गौतम शामिल रहे।