Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मथुरा। बुधवार को जिला जज मथुरा, जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार मथुरा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तक का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की स्थिति, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया।

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक सुधार के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Previous News

वियतनाम में रांची के योग शिक्षक 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत, राजा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च

Next News

मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर हुआ गहन निरीक्षण और स्पीड ट्रायल, सीआरएस ई. श्रीनिवास ने परखीं संरक्षा व्यवस्थाएं