Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वियतनाम में रांची के योग शिक्षक 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत, राजा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च

रांची। वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने अब उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की बड़ी चुनौती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजा पिछले करीब दो साल से वियतनाम में योग शिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे और अपनी कमाई से परिवार की आर्थिक मदद करते थे। हादसे के वक्त वह योग की क्लास लेकर अपने दोस्त के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। तेज बारिश के दौरान स्कूटी की एक कार से टक्कर हो गई, जिसमें राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, राजा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल है। राजा के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार में उनके भाई-बहन भी हैं।

राजा की मौत की खबर से रांची के चुन्ना भट्टा इलाके में शोक का माहौल है। परिवार और स्थानीय लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है, ताकि राजा का पार्थिव शरीर भारत लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।

Previous News

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास फिर चलेगा बुलडोजर! 40 दुकानें हटेंगी, 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर

Next News

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा