Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाणा DGP की अपराधियों को दो टूक चेतावनी- पुलिस पर गन उठाई तो गन से मिलेगा जवाब

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने गुरुग्राम में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। सेक्टर-17/18 में नवनिर्मित पुलिस थाने की इमारत के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर गन तानेगा तो पुलिस भी उसका जवाब देगी।

DGP अजय सिंघल ने कहा कि आम लोगों के बीच डर या आतंक पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धमकी भरी कॉल और विदेशों में बैठे अपराधियों से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था और SOP तैयार की है।

विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर भी नजर

अजय सिंघल के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की नजर विदेशों में बैठे करीब 15 से 20 गैंगस्टरों पर है, जिन पर राज्य में आपराधिक गतिविधियों को दूर बैठकर संचालित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में हरियाणा पुलिस 25 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कराकर वापस ला चुकी है।

DGP ने कहा कि तकनीक और विदेशी नेटवर्क का इस्तेमाल कर धमकी, रंगदारी और अन्य अपराधों को अंजाम देने की कोशिशों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार गैंगस्टर अपना खौफ बनाए रखने के लिए अलग-अलग वारदातों की जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन जांच में कुछ दावे गलत भी पाए गए हैं।

पुलिस के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 1300 करोड़

DGP ने पुलिस के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण को लेकर भी जानकारी दी। उनके अनुसार अगले दो वर्षों में हरियाणा पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर और मॉडर्नाइजेशन पर करीब 1300 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इस साल पुलिस के लिए 640 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

गुरुग्राम दौरे के दौरान DGP ने नवनिर्मित सेक्टर-17/18 पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया और अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर बैठक भी की।

Previous News

गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए मांगी छुट्टी, अधिकारी ने मांगी ₹25 हजार रिश्वत; ACB ने दबोचा

Next News

केजरीवाल के तिलक नगर दौरे में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप, AAP नेताओं पर FIR; सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह के नाम