Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फिरोजाबाद में गैस सिलेंडर फटने से हादसा, मकान की छत गिरी - इलाज के दौरान युवक की मौत

फिरोजाबाद। जिले के नारखी थाना क्षेत्र के लुखरिया गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत का एक हिस्सा नीचे आ गिरा, जिसके मलबे में दबकर एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक लुखरिया निवासी धर्मवीर सोमवार को मकान की छत पर मौजूद था। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और धर्मवीर मलबे में दबकर घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे धर्मवीर को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी  इलाज के दौरान युवक की मौत

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous News

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी सेल्फ डिफेंस की सलाह, एयर पिस्टल ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

Next News

कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आवारा पशु से टकराई बाइक - युवक की मौत