Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी सेल्फ डिफेंस की सलाह, एयर पिस्टल ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सैन्य अधिकारी खुशबू पाटनी का महिला सुरक्षा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण लेने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है।

खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में CO₂ एयर पिस्टल का प्रदर्शन किया और इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी किसी भी चीज को बिना प्रशिक्षण के इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और जिम्मेदारी के साथ हैंडलिंग जरूरी है।

यह वीडियो बिहार के जमुई में सामने आई किशोरी से छेड़खानी और मारपीट की घटना के बाद सामने आया है। खुशबू ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित होना चाहिए।

उन्होंने अपने वीडियो के साथ यह भी स्पष्ट किया कि दिखाई गई पिस्टल एयर पिस्टल है और इसे खिलौना समझकर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए शूटिंग रेंज में अभ्यास करने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

खुशबू पाटनी भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं और फिटनेस से भी जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Previous News

बरेली में अनूप जलोटा ने सुनील लोधी के भजन की तारीफ की, बोले- एक भजन से मिली ऐसी प्रसिद्धि ईश्वर की कृपा

Next News

फिरोजाबाद में गैस सिलेंडर फटने से हादसा, मकान की छत गिरी - इलाज के दौरान युवक की मौत