Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CCTV में कैद हुआ बाइक चोर, मथुरा के घाटी बहाल राय से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल उड़ाई

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के घाटी बहाल राय इलाके में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल फुटेज में एक युवक पहले इलाके की रेकी करता दिखाई देता है। कुछ ही क्षण बाद वह खड़ी मोटरसाइकिल के पास पहुंचता है और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पीड़ित वाहन स्वामी ने थाना कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Previous News

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

Next News

राजदरबार बिल्डर पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई न्याय की गुहार