Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

मथुरा में अखिल भारतीय जाट महासभा ने भरतपुर के प्रसिद्ध शासक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने इसके लिए सार्वजनिक या सरकारी भूमि चिन्हित कर अनुमति देने की मांग की है।

अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल ने भरतपुर राज्य को संगठित और मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

महासभा ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि महाराजा सूरजमल ने मथुरा, आगरा, फरह और ओल सहित ब्रज क्षेत्र के कई हिस्सों को मुगल नियंत्रण से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही वर्ष 1757 में अहमद शाह अब्दाली के आक्रमण के दौरान ब्रजभूमि और मंदिरों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को भी याद किया गया।

महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि मथुरा में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने की आवश्यक अनुमति जल्द प्रदान की जाए।

Previous News

कुसुम सरोवर में सैकड़ों मछलियां मृत, दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान

Next News

चीर घाट हमले के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग