उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना होने पर भयभीत न होकर तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई तथा स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर
-
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
-
1090 – वीमेन पावर लाइन
-
181 – महिला हेल्पलाइन
-
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
-
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस
-
108 – एम्बुलेंस सेवा
-
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
-
101 – अग्निशमन सेवा
-
1930 – साइबर हेल्पलाइन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर किसी भी अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।