Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भैंसा चोरी का वांछित आरोपी शेरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा, तमंचा और ₹5,500 बरामद

थाना शेरगढ़ पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और भैंसा बेचकर मिली रकम में से बचे ₹5,500 भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को लोहरारी माता मंदिर क्षेत्र से एक भैंसा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विशम्बर (28 वर्ष) निवासी समोली, थाना सुरीर के रूप में हुई।

शनिवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने लोहरारी माता मंदिर से ग्राम गांगरौली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और ₹5,500 नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए भैंसे को बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है।

आरोपी के विरुद्ध भैंसा चोरी के मुकदमे में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के अलावा अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Previous News

36 घंटे की मूसलाधार बारिश से नैनीताल पानी-पानी, 15 सड़कें बंद, झील का जलस्तर 88 फीट पहुंचा

Next News

मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी