Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का पैदल मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार (26 सितंबर 2026) को जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक निगरानी की गई।

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की तथा लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और नियमित चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Previous News

रिफाइनरी टाउनशिप में सीओ ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Next News

मथुरा: ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार