जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने पुलिस बल के साथ थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए और लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी