Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पालीखेड़ा में जमीन पर कब्जे का विवाद, कंपनी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित पालीखेड़ा में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। एक निजी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने मंडी चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर जमीन की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना हाईवे क्षेत्र के मौजा पालीखेड़ा का है, जहां नर्सरी अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार कंपनी की जमीन खसरा संख्या 219, 220, 239 और 240 में स्थित है, जिस पर लंबे समय से कंपनी का कब्जा है तथा वहां बाउंड्री व मुख्य गेट भी लगाए गए हैं।

आरोप है कि जब कंपनी के कर्मचारी जमीन की साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तब कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विवाद खड़ा कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन पर जबरन निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

कंपनी ने मंडी चौकी पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और विवादित भूमि पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

पुलिस लाइन के पास दो बाइकों की भिड़ंत, डायल-112 के दो पुलिसकर्मी गंभीर

Next News

8 राज्यों के श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का लिया संकल्प