Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर किए गिरफ्तार

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बलदेव पुलिस, स्वॉट और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 85 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, एक स्कूटी, ₹5,000 नकद और छह मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कटारा मैरिज होम के पास दाऊजी स्पेयर पार्ट्स के गोदाम पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विष्णु, विष्णु कुमार, गजेन्द्र, चन्द्रवीर और सोना को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मथुरा जनपद के बलदेव एवं हाईवे थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

गोदाम, कार और स्कूटी से मिली गांजे की खेप

छापेमारी में पुलिस ने गोदाम से तीन कट्टों में 56.250 किलोग्राम, स्विफ्ट कार की डिग्गी से 24.870 किलोग्राम तथा टीवीएस जुपिटर स्कूटी से 4.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कुल बरामद मादक पदार्थ का वजन 85.260 किलोग्राम है।

इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार (UP 85 DA 7243), टीवीएस जुपिटर स्कूटी (UP 85 DB 7096), ₹5,000 नकद तथा आईफोन-12, वीवो, मोटरोला और आईक्यू सहित छह टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना बलदेव में मु.अ.सं. 325/2026 के तहत धारा 8/20/22/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Previous News

मथुरा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से होगी जनसंख्या गणना

Next News

ब्रह्मांड घाट पर बैग चोरी का खुलासा,महिला समेत दो चोर गिरफ्तार