मथुरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राया पुलिस ने एक युवक को 18 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक इंतजार अली पुलिस टीम के साथ 25 सितंबर को वरेली–मथुरा हाईवे की सर्विस रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गणेश बाग की ओर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 200 एमएल के 18 पाउच नगीना मार्का देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक पुत्र जगवीर सिंह, निवासी गुवरारी, थाना मुरसान, जनपद हाथरस के रूप में हुई।
थाना राया पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।