Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी करती रही इंतज़ार… दिल्ली पहुंचने से पहले मथुरा में मिली पति की लाश

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय शिव शंकर के रूप में हुई है। दो दिन तक पत्नी अपने पति के दिल्ली पहुंचने का इंतजार करती रही, लेकिन शुक्रवार को जब जीआरपी की सूचना मिली तो पूरा परिवार मथुरा पहुंचा। इस हादसे ने तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया।

दो दिन पूर्व फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रेलवे ट्रैक का मामला होने के कारण जीआरपी मथुरा जंक्शन को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान के लिए मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

जांच के दौरान घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिस पर बिहार का पंजीकरण नंबर था। इसी नंबर के आधार पर जीआरपी ने वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई और मृतक के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर शुक्रवार को मृतक का परिवार मथुरा पहुंचा और शव की पहचान शिव शंकर पुत्र चंदेश्वर, निवासी मधुबनी (बिहार) के रूप में की।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपनी बहन के पास दिल्ली आई हुई थी और उनके पति शिव शंकर बिहार से मोटरसाइकिल द्वारा दिल्ली आ रहे थे। इसी दौरान फरह क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शिव शंकर पेशे से राजमिस्त्री थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

ब्रज की चौपाल पर डिजिटल उजाला: फतिहा में शुरू हुआ ‘ज्ञानम ज्योति’ डिजिटल पुस्तकालय

Next News

राया पुलिस की कार्रवाई: 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार