Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में मतदाता सूची को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग

मथुरा। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को मथुरा में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची से जुड़ी कथित गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा पिछले 10 महीनों में दर्ज कराई गई आपत्तियों का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम हटाने और निर्णय प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मामलों को लेकर आयोग के भीतर मतभेद रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

प्रदेश महासचिव एडवोकेट अनामधन्य तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान किया जाए।

Previous News

शराब के नशे में बाजार में हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next News

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा का सेवा संकल्प, माल्यार्पण के साथ स्वच्छता व पौधरोपण