Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शराब के नशे में बाजार में हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नारायणबगड़ बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आमजन से गाली-गलौज, झगड़ा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि नारायणबगड़ बाजार में एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है, जिससे बाजार में अफरा-तफरी और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नारायणबगड़ देवेन्द्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले आरोपी को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हंगामा करता रहा और किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दिनेश कुमार (52 वर्ष) पुत्र बचनी राम, निवासी ग्राम खनोली को धारा 126, 135 एवं 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Previous News

PM मोदी की डीपफेक तस्वीर पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, 4 एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR के आदेश

Next News

मथुरा में मतदाता सूची को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग