थाना राया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को बरेली हाईवे स्थित बलदेव रोड अंडरपास के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 23 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:25 बजे थाना राया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोहेल (21 वर्ष) पुत्र अब्दुलरहमान उर्फ रहमान, निवासी चामुंडा गली, मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा राया को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना राया में दर्ज मु0अ0सं0 305/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 87 एवं 351(2) के तहत वांछित था।
19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 18 सितम्बर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोहेल उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में विरोध करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर थाना राया पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी
लगातार दबिश के दौरान पुलिस ने बरेली हाईवे पर बलदेव रोड अंडरपास से करीब 20 मीटर आगे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की विवेचना जारी है