Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना नौहझील पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना नौहझील पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्तों या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने की अपील की गई।

Previous News

महेंद्र नगर में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Next News

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी 21 वर्षीय रहमान गिरफ्तार