Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस ने चोरी के कॉपर तार के साथ युवक को दबोचा, 15.920 किलो तार बरामद

थाना वृंदावन पुलिस ने चोरी के कॉपर तार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.920 किलोग्राम कॉपर के तार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 22 सितम्बर 2026 को शाम 5:23 बजे टीवी हॉस्पिटल, वृंदावन के पास गश्त के दौरान स्थानीय लोगों की सूचना एवं सहयोग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद शोएब मलिक (26 वर्ष) पुत्र अबरार मलिक के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिल्सी, जनपद बदायूं तथा वर्तमान में सेक्टर-141, नोएडा में रह रहा है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी के 15.920 किलो कॉपर तार बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 639/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है

Previous News

मथुरा में गूंजा श्याम नाम का जयकारा, भव्य श्याम संकीर्तन और नंद उत्सव में झूमे भक्त

Next News

11वें आयुर्वेद दिवस पर कलेक्ट्रेट में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डीएम ने किया शुभारंभ