शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 36 स्थित नेशनल चैंबर भवन क्षेत्र में दुकान के सामने कचरा फैलाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई
नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकान के बाहर कचरा पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटा और दुकानदार को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने की अपील की
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई लगातार की जाएगी