Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बंटी हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट मैरिज के बाद चल रहा था विवाद

थाना जमुनापार क्षेत्र के गोसना निवासी बंटी ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंज नगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र समेत अन्य लोगों ने बंटी और उसके भाई शंकर के साथ मारपीट की थी। मामले में थाना जैत पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं

22 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि मारपीट की घटना में घायल बंटी की मृत्यु हो गई है, जबकि उसके भाई शंकर को भी चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए महेंद्र समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा बंटी के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई जारी है।

Previous News

महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में बालिकाओं को किया जागरूक

Next News

मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता हटाए गए, सुप्रीम कोर्ट में लचर पैरवी पर कार्रवाई