Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संस्कृति विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय माइक्रोबायोलॉजी दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम

संस्कृति स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय माइक्रोबायोलॉजी दिवस के अवसर पर “सूक्ष्म जीव, विराट प्रभाव, अनंत संभावनाएँ” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानव स्वास्थ्य, रोगों के निदान, जैव प्रौद्योगिकी और पर्यावरणीय स्थिरता में सूक्ष्मजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान फोर्टिस अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. रिया गुप्ता ने वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को संक्रमण की रोकथाम, प्रयोगशाला निदान, रोगी प्रबंधन तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में माइक्रोबायोलॉजी के बढ़ते महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जन-जागरूकता और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. कामिनी साहू, डॉ. मोहनन और डॉ. के.के. पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ।

चित्र परिचय: संस्कृति स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय माइक्रोबायोलॉजी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं आयोजन दल के सदस्य।

Previous News

राजीव एकेडमी में सेल्सफोर्स स्वचालन पर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक तकनीक

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर साक्ष्य आधारित आयुर्वेद पर मंथन