थाना मांट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात करीब 9:20 बजे नगला वैशला स्थित आरोपी के मकान के सामने छापेमारी कर रामू पुत्र विष्णु (45 वर्ष) निवासी चौमुहा, थाना जैत (हाल निवासी नगला वैशला, थाना मांट) को 20 पौवा ‘नगीना जबरजस्त’ मार्का अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना मांट में मु0अ0सं0 226/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा